86 इमारतें ढहीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान; सात एयरपोर्ट पर काम बंद
एक जोरदार झटके ने पूरा देश हिला दिया… सैकड़ों लोगों की जान चली गई और हजारों घर तबाह हो गए! दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी। भूकंप के बाद सामने आई जानकारी के मुताबिक अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 570 लोग घायल बताए जा रहे हैं। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं और 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा 18 स्वास्थ्य केंद्र और 52 स्कूल भी प्रभावित हुए हैं। भूकंप के कारण सात एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है, जबकि पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
परेरा में सबसे ज्यादा तबाही
भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा शहर शामिल है। यहां अकेले 60 लोगों की मौत की खबर है। करीब 5 लाख की आबादी वाले इस शहर की दूरी भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम बताई जा रही है। तेज झटकों के बाद शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा के लिए इमारतों से बाहर निकल आए।
बोगोटा समेत कई शहरों में महसूस हुए झटके
भूकंप का असर राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी महसूस किया गया। तेज झटके महसूस होते ही लोग घरों और दूसरी इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। कई इलाकों में लोगों के बीच डर का माहौल देखा गया। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही क्षतिग्रस्त इमारतों के पास जाने की अपील की है।
चोको और रिसाराल्डा में भी भारी नुकसान
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण यानी USGS के मुताबिक भूकंप का केंद्र चोको इलाके में सैन जोसे डेल पालमार के पास था। भूकंप की गहराई करीब 107 किलोमीटर बताई गई है। चोको और रिसाराल्डा में भी भूकंप के कारण भारी नुकसान की खबर सामने आई है। कई जगह इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा है, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा है।
राहत और बचाव अभियान जारी
भूकंप के बाद कोलंबिया सरकार ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक



