सी के एस हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस बड़े ही सम्मान, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति उनके अथक योगदान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. हाजी अब्दुल अल मक्की ने बताया कि
“नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक नर्स केवल मरीज की देखभाल ही नहीं करती, बल्कि उसे विश्वास, साहस और नया जीवन देने का कार्य भी करती है। अस्पताल की पहचान उसकी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ मजबूत एवं समर्पित नर्सिंग टीम से बनती है।”
कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ का उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्कृष्ट सेवाएँ देने वाले कर्मचारियों को विशेष रूप से सराहा गया। पूरे समारोह में सेवा, सम्मान एवं प्रेरणा का वातावरण देखने को मिला।
“सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम अस्पताल परिवार के लिए प्रेरणादायी एवं यादगार रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




