छीपाबड़ौद में आधार नामांकन केंद्र शुरू, लोगों को मिलेगी राहत
छीपाबड़ौद में मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक परिसर में आधार नामांकन केंद्र का शुभारंभ किया गया। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग छीपाबड़ौद के प्रोग्रामर पवन महावर ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।
यह आधार केंद्र छीपाबड़ौद के मध्य में स्थित होने के कारण आम लोगों को यहां तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही आधार से जुड़े सभी कार्य एक ही स्थान पर होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
बताया गया कि यह आधार केंद्र वर्ष 2021 से संचालित था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण बीच में बंद हो गया था। इसके चलते छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के लोगों को आधार से संबंधित कार्यों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अब केंद्र के दोबारा शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने छबड़ा-छीपाबड़ौद के विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया।
इस केंद्र पर अब नए आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ नाम, जन्मतिथि, पता, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट सहित सभी आधार संबंधी कार्य किए जाएंगे।
इस अवसर पर उद्घाटन समारोह में पूर्व चेयरमैन सिद्दीक अली, भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेश, पूर्व सरपंच अर्जुन सोनी, पूर्व उपसरपंच शाहीद अली, अल्पसंख्यक भाजपा मंडल अध्यक्ष मति उर्रहमान पठान, निसार भाई बीडवान, महमूद अली, महबूब अली, बाबू भाई, नन्ना भाई, मोहम्मद अजहर, इमरान अली और राकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




