Categories लोड हो रही हैं...

कम वोल्टेज समस्या पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग में दिया धरना

मकराना के चावंडिया गांव में कम वोल्टेज समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर धरना दिया, अधिकारियों के आश्वासन बाद प्रदर्शन समाप्त किया।

लक्ष्मण सिंह मैढ़16 May 2026
कम वोल्टेज समस्या पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग में दिया धरना

उपखंड क्षेत्र के चावंडिया ग्राम में लंबे समय से चली आ रही कम वोल्टेज की समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण बड़ी संख्या में बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में सहायक अभियंता द्वारा तुरंत कार्य शुरू करवाने और समस्या समाधान का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि चावंडिया के वार्ड संख्या 1 में पिछले करीब दो साल से कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण दातार सिंह ने बताया कि करीब 900 मीटर लाइन आगे बढ़ाकर ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली सप्लाई को सुचारु किया जा सकता है। विभाग द्वारा दो साल पहले पोल तो लगा दिए गए, लेकिन लाइन आगे नहीं बढ़ाई गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्गों को ज्यादा समस्या हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कम वोल्टेज के कारण घरों में बिजली उपकरण सही ढंग से नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी के मौसम में पंखे और कूलर बंद रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं सहायक अभियंता राकेश मीणा ने बताया कि पूर्व में पोल लगाए गए थे, लेकिन उस समय लाइन आगे बढ़ाने को लेकर विवाद होने से कार्य रुक गया था। अब ठेकेदार को निर्देश देकर कार्य शुरू करवाया जा रहा है और एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान दातार सिंह चावंडिया, बलवीर सिंह, रूपसिंह, राहुल सिंह, महावीर सिंह, दीपेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, दौलत सिंह, मंजू कंवर, सुमन कंवर, आनंद कंवर, विनोद, रिंकू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Makrana #BijliSamasya #VoltageProblem #Chawandiya #DharnaPradarshan #RajasthanNews #Trending