चारनेट के दर्रा स्थल पर शुक्रवार को श्रद्धा व उत्साह के बीच श्री दर्रा बालाजी महाराज के भव्य मंदिर निर्माण का शुभारंभ नींव शिलान्यास एवं भूमि पूजन के साथ हुआ। करीब 2 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा।
प्रातः भव्य शोभायात्रा श्री रामदेवजी मंदिर से शुरू होकर मंदिर स्थल तक पहुंची, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आचार्य पं. ब्रजमोहन शर्मा के सान्निध्य में शुभ मुहूर्त में नींव पूजन सम्पन्न हुआ।
मंदिर निर्माण हेतु 11 लाख का गुप्त दान सहित अन्य भक्तों ने भी सहयोग दिया। नींव पत्थर स्थापना की सर्वोच्च बोली 2.11 लाख बसंत चौधरी ने लगाई। कार्यक्रम में आसपास गांवों के श्रद्धालु मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




