Categories लोड हो रही हैं...

चंदपुरा गांव में आग से ज्वार और लकड़ी जलकर राख

टोडारायसिंह के चंदपुरा गांव में आग से ज्वार और लकड़ी जलकर राख, दमकल और ग्रामीणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया।

उमाशंकर शर्मा23 April 2026
चंदपुरा गांव में आग से ज्वार और लकड़ी जलकर राख

टोडारायसिंह उपखंड क्षेत्र के चंदपुरा गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई। यह आग ग्राम पंचायत कंवरावास के निवासी चंदा राम बैरवा के बाड़े में लगी।

आग लगने से एक ट्रॉली ज्वार की कड़बी और लकड़ी की ढेरी जलकर पूरी तरह राख हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल वाहन चालक राजेंद्र सिंह और फायरमैन अंकित चौधरी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#टोडारायसिंह #चंदपुरा #FireIncident #RajasthanNews #LocalNews #FireBrigade #BreakingNews

चंदपुरा गांव में आग से ज्वार और लकड़ी जलकर राख | eNews Bharat