Categories लोड हो रही हैं...

चांदखेड़ी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ

चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न हुआ, देशभर से 1000+ प्रतिनिधियों ने भाग लिया

कमलेश पंकज13 April 2026
चांदखेड़ी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ

खानपुर-चांदखेड़ी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिगम्बर जैन तीर्थ क्षेत्र चांदखेड़ी में ऐतिहासिक स्वरूप में एवं पूर्ण भव्यता के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय नेतृत्व मनोहर झाँझरी (राष्ट्रीय अध्यक्ष), विनय जैन (राष्ट्रीय महासचिव), अश्विन कासलीवाल (राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, आशीष सूतवाला तथा दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप उज्जैन रीजन के तत्वावधान में आयोजन संपन्न हुआ।

अधिवेशन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकमचंद जैन (अध्यक्ष, चांदखेड़ी जैन तीर्थ क्षेत्र) ने की। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा साझा की गई।

इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से आए 14 रीजन के 350 ग्रुप के 1000 से अधिक अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सपत्नीक उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अधिवेशन के दौरान संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

“में से हम की यात्रा” के इस 30वें अधिवेशन को सफल बनाने में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप चंद्रोदय चांदखेड़ी के अध्यक्ष पियूष नेहा जैन, सचिव महावीर रुचि जैन, कोषाध्यक्ष योगेश शिवांगी जैन एवं पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अधिवेशन का शुभारंभ श्रीजी के अभिषेक पूजन के साथ हुआ, जिसके बाद धर्म ध्वजारोहण महिला बैंड दल की सुंदर प्रस्तुति के साथ किया गया। मुख्य पंडाल का उद्घाटन मुल्कराज–अंजली बादशाह द्वारा किया गया तथा मंगलाचरण की प्रस्तुति बालकों द्वारा मनोहारी रूप में दी गई।

राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ रीजन चंबल, सर्वश्रेष्ठ रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सर्वश्रेष्ठ रीजन कोषाध्यक्ष सुनील घिया, सर्वश्रेष्ठ महिला अध्यक्ष मयूरी पाटनी, सर्वश्रेष्ठ ग्रुप अध्यक्ष मुल्कराज बादशा एवं सर्वश्रेष्ठ ग्रुप सचिव मयंक जैन को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट बैनर प्रजेंटेशन, स्क्रैप बुक एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रेरणादायी बना।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#DigambarJain #Chandkhedi #JainSamaj #SocialGroupFederation #NationalConvention #UjjainRegion #JainTirth #SocialNews #RajasthanNews #eNewsBharat #BreakingNews #IndiaNews

चांदखेड़ी दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप 30वां राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न हुआ | eNews Bharat