Categories लोड हो रही हैं...

चांदखेड़ी जैन तीर्थ में भगवान आदिनाथ जयंती पर भव्य महोत्सव

झालावाड़ के चांदखेड़ी जैन तीर्थ में भगवान आदिनाथ जयंती पर 11-12 मार्च को महोत्सव होगा। 12 मार्च को चांदी की पालकी में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

आयुष गुप्ता10 March 2026
चांदखेड़ी जैन तीर्थ में भगवान आदिनाथ जयंती पर भव्य महोत्सव

चांदखेड़ी जैन तीर्थ में भगवान आदिनाथ जयंती पर दो दिवसीय भव्य महोत्सव

झालावाड़ जिले के खानपुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चांदखेड़ी जैन तीर्थ में भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में 11 और 12 मार्च को दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और तीर्थ क्षेत्र को आकर्षक सजावट के साथ मेले जैसा रूप दिया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन 11 मार्च को सुबह 8 बजे भगवान आदिनाथ की 6 फीट ऊंची पद्मासन प्रतिमा का अभिषेक और शांतिधारा की जाएगी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे ध्वजारोहण, विधान तथा मुनि श्री के आशीर्वाद वचन होंगे। दोपहर 12:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए स्नेह भोज का आयोजन रखा गया है।

दोपहर 2:30 बजे साधारण सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 7 बजे महाआरती होगी और इसके बाद रात 8 बजे दिगंबर जैन महिला मंडलों द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

महोत्सव के दूसरे दिन 12 मार्च को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे भगवान आदिनाथ का कलशाभिषेक और शांतिधारा संपन्न होगी।

सुबह 8:30 बजे मुनि निष्पक्ष सागर महाराज और मुनि निष्पृह सागर महाराज के सानिध्य में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इस रथयात्रा में भगवान आदिनाथ को चांदी की पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

महोत्सव के दौरान दोनों संतों के सानिध्य में धार्मिक प्रवचन, पूजा-अर्चना और विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों द्वारा चांदखेड़ी तीर्थ क्षेत्र को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आएगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JhalawarNews #KhanpurNews #ChandkhediJainTemple #AdinathJayanti #JainFestival #RajasthanNews #ReligiousEvent #DigambarJain #eNewsBharat