मकराना शहर के सीबीएम हॉस्पिटल में फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सीबीएम हॉस्पिटल के संरक्षक रतनाराम तेतरवाल एवं डायरेक्टर डॉ. बिंदु चौधरी थे। इस अवसर पर नर्सिंग स्टाफ की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और मरीजों की देखभाल में उनके असाधारण योगदान को सम्मानित किया गया। रतनाराम तेतरवाल ने नर्सिंग स्टाफ के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर नर्सों का मनोबल बढ़ाया और आभार व्यक्त किया। नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की सेवा का संकल्प लिया।
डॉ. बिंदु चौधरी ने कहा कि नर्सें मरीजों के सबसे नाजुक पलों में सांत्वना देने वाली “बैकबोन ऑफ हेल्थकेयर” होती हैं। यह दिन आधुनिक नर्सिंग की नींव रखने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।
इस अवसर पर रतनाराम तेतरवाल, डॉ. सी.एस. यादव, डॉ. शिवाजी, डॉ. विकास, डॉ. मनीष गौदारा, डॉ. धर्मवीर बुनकर, डॉ. अनिल ठाकुर, डॉ. बिंदु चौधरी, डॉ. वसुंधरा शर्मा, मनफुल चौधरी, ओमप्रकाश, सुशील कुमार, प्रेम, सुमित, राजकुमार, मिनी साबू, संजू, नानी सहित सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




