Categories लोड हो रही हैं...

सीबीईओ कमलेश शर्मा ने किया रीडलिया-रामपुरा पीईईओ निरीक्षण

टोडारायसिंह में सीबीईओ कमलेश शर्मा ने रीडलिया-रामपुरा पीईईओ क्षेत्र का निरीक्षण कर विद्यालय व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, मिड-डे मील और नामांकन सुधार के निर्देश दिए।

उमाशंकर शर्मा10 April 2026
सीबीईओ कमलेश शर्मा ने किया रीडलिया-रामपुरा पीईईओ निरीक्षण

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीडलिया (रामपुरा) के सम्पूर्ण पीईईओ क्षेत्र में शिक्षा विभाग के सीबीईओ कमलेश कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में प्रधानाचार्य प्रहलाद लाल कुम्हार, उपप्रधानाचार्य बाबूलाल रैगर सहित समस्त शाला स्टाफ उपस्थित मिला।

निरीक्षण के दौरान सीबीईओ ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, छात्राओं के शौचालय, मिड-डे मील व्यवस्था, फल-फ्रूट वितरण, पानी की टंकी की सफाई, नाकारा सामान की सूची, नामांकन सुधार, घर-घर जाकर प्रवेशोत्सव अभियान तथा नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के समय पर वितरण जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रामपुरा विद्यालय में प्रधानाध्यापक लालाराम जाट, शाला स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लादी देवी ने बच्चों की उपस्थिति एवं नामांकन वृद्धि के प्रयासों की जानकारी दी। सीबीईओ ने अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान रीडलिया-रामपुरा में आयोजित ग्रामसभा में छात्राओं के शौचालय की मरम्मत का मुद्दा भी सामने आया। इस पर प्रशासक सीताराम बैरवा, ग्राम विकास अधिकारी पारसी देवी जाट, कनिष्ठ लिपिक बनवारी लाल जाट एवं ग्राम सेवक रमेशचंद शर्मा ने पंचायत स्तर पर पिंक टॉयलेट, टाइल्स एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया।

सीबीईओ ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नियमित निरीक्षण और जमीनी स्तर पर सुधार बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने और छात्रों की शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#TodraisinghNews #EducationNews #SchoolInspection #CBE O #RajasthanEducation #MidDayMeal #GovernmentSchool #PEEOArea #eNewsBharat

सीबीईओ कमलेश शर्मा ने किया रीडलिया-रामपुरा पीईईओ निरीक्षण | eNews Bharat