सीएडी उपखंड मांगरोल में नवाचारों से बदली कार्यशैली, अधिकारी का जवाब
मांगरोल कस्बे के सीएडी उपखंड कार्यालय में 25 जुलाई 2025 को सहायक अभियंता गुलाब सैनी के पदस्थापन के बाद से कार्यालय की कार्यशैली और व्यवस्थाओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। करीब 10 माह के कार्यकाल में कार्यालय के स्वरूप में परिवर्तन के साथ-साथ कई नवाचार लागू किए गए, जिनका उद्देश्य किसानों को बेहतर और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान नहरों, धोरों और ड्रेनों से जुड़े किसानों के विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया है। इसके अलावा क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय पर पूरा कराने के लिए पूरी टीम लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में निर्माणाधीन परियोजनाओं की निगरानी स्वयं और उनकी टीम द्वारा दिन-रात की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी न रहे। विभाग का प्रयास है कि सभी कार्य पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पूरे किए जाएं।
सहायक अभियंता ने किसानों की ओर से लग रहे लापरवाही के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि किसानों को लगता है कि विभाग अपेक्षित कार्य नहीं कर रहा है, तो वे उनके स्थान पर अधिक योग्य और मेहनती कर्मचारियों की नियुक्ति करवाने का प्रयास करें। हालांकि उन्होंने यह भी अपील की कि विभाग और टीम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों को लापरवाही का नाम न दिया जाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि विभाग भविष्य में भी किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए सिंचाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए




