Categories लोड हो रही हैं...

सीएडी उपखण्ड मांगरोल को मिला प्रतिष्ठित लोक सेवक सम्मान

दैनिक भास्कर के लोक सेवक सम्मान 2026 में सीएडी उपखण्ड मांगरोल के सहायक अभियंता गुलाब सैनी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

जयप्रकाश शर्मा8 June 2026
सीएडी उपखण्ड मांगरोल को मिला प्रतिष्ठित लोक सेवक सम्मान

दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह कोटा द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय लोक सेवक सम्मान 2026 में सीएडी उपखण्ड मांगरोल कार्यालय को विशेष पहचान मिली है। कार्यक्रम में कोटा संभाग के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें सीएडी उपखण्ड मांगरोल के सहायक अभियंता गुलाब सैनी का भी चयन हुआ।

दैनिक भास्कर समूह द्वारा कोटा संभाग के सभी विभागों की सक्रिय कार्य योजनाओं, नवाचारों तथा जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों का मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर विभिन्न विभागों के कुल 48 कर्मियों का चयन लोक सेवक सम्मान 2026 के लिए किया गया था। चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कोटा में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।

सीएडी उपखण्ड मांगरोल में अपने लगभग 10 माह के कार्यकाल के दौरान सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने पूर्ण सक्रियता और समर्पण के साथ विभागीय कार्यों का संपादन किया। इस दौरान उन्होंने कई नवाचारों को भी अमल में लाया, जिससे विभागीय कार्यों की गुणवत्ता और गति में सुधार हुआ। उनके कार्यों और नवाचारों के कारण वे मांगरोल उपखण्ड क्षेत्र में अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

लोक सेवक सम्मान प्राप्त होने के बाद पूरे क्षेत्र में सहायक अभियंता गुलाब सैनी की चर्चा हो रही है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।


Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#LokSevakSamman2026 #CADMangarol #GulabSaini #MangarolNews #KotaDivision #RajasthanNews #GovernmentOfficer #PublicService #AdministrativeExcellence #Innovation #RajasthanDevelopment #AwardCeremony #LocalNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

सीएडी उपखण्ड मांगरोल को मिला प्रतिष्ठित लोक सेवक सम्मान | eNews Bharat