जिले के लिए गर्व का विषय है कि यहां के तीन युवाओं का चयन प्रतिष्ठित “नेशनल यूथ कॉन्क्लेव 2026” के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल बूंदी बल्कि पूरे राजस्थान के लिए सम्मानजनक मानी जा रही है।
यह राष्ट्रीय स्तर का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (KIIT) विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। इसमें देशभर से चयनित युवा भाग लेंगे।
चयनित प्रतिभागियों में बालचंद पाड़ा निवासी रामेष्ट युवा मंडल संस्थान के अध्यक्ष शिखर पंचोली, संस्था के सचिव रोहन गुर्जर और गोठड़ा निवासी योग प्रशिक्षक भूपेन्द्र योगी शामिल हैं। इनका चयन सामाजिक सक्रियता, नेतृत्व क्षमता, जनसेवा और योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के आधार पर किया गया है।
यह कॉन्क्लेव “आर्ट ऑफ गिविंग” की थीम पर आधारित है, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए युवा प्रतिभागियों के बीच शारीरिक गतिविधियां, नेतृत्व विकास कार्यशालाएं, विचार-विमर्श सत्र और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस मंच के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, साथ ही वे अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत कर सकेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




