बूंदी में जिला योगासन खेल संघ एवं क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में सातवीं जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में योग प्रतिभाओं ने विभिन्न आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता रहे, जबकि भाजपा नेता भरत शर्मा, पूर्व सभापति महावीर मोदी और पूर्व जिला प्रमुख बृजबाला गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत 11 किलो की विशाल माला से किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने लचीलेपन, संतुलन और योग कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम में योगासन खेल को राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद में शामिल करने और बूंदी में बॉक्सिंग रिंग स्थापित करने की मांग भी रखी गई, जिस पर सकारात्मक आश्वासन मिला।
निर्णायक मंडल और योग प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। आयोजन में बड़ी संख्या में योग प्रेमी, खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




