Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में 21 जून को होगा जिला स्तरीय योग समारोह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को बूंदी खेल संकुल में मुख्य समारोह होगा। 50 दिवसीय अभियान से जिलेभर में योगमय वातावरण बना।

रवि गौतम19 June 2026
बूंदी में 21 जून को होगा जिला स्तरीय योग समारोह

बूंदी में 21 जून को होगा जिला स्तरीय योग समारोह

जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 21 जून को प्रातः 6 बजे खेल संकुल, बूंदी में किया जाएगा। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के मार्गदर्शन में संचालित 50 दिवसीय काउंटडाउन अभियान के माध्यम से जिलेभर में योग के प्रति व्यापक जनजागरूकता का वातावरण तैयार किया गया है।

अभियान के दौरान जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों तथा खेल संकुल में नियमित योग सत्र, हेरिटेज योग, सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान सत्र, बाल योग शिविर एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

योग दिवस के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. सुनील कुशवाह ने बताया कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योग फॉर हेल्दी एजिंग” निर्धारित की गई है। इसी थीम के अनुरूप जिलेभर में योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई हैं।

उन्होंने जिलेवासियों से परिवार सहित 21 जून को आयोजित मुख्य समारोह में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है और इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

श्रीजी योगशाला के निदेशक एवं योग गुरु दीपक गुर्जर के निर्देशन में प्रशिक्षक भूपेन्द्र योगी, शिखर पंचोली, शक्ति तोषनीवाल, विशाल गुर्जर, प्रांशु सिंह गहलोत, चांदनी वरयानी, सरला कुशवाह, पूजा खत्री, महिमा शर्मा, रविन्द्र गुर्जर, पंकज पारीक, सुधा चौधरी एवं चारू अग्रवाल सहित अनेक योग प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों द्वारा अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को सफल बनाने तथा “योग फॉर निरोगी बूंदी”

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #BundiNews #YogaForHealthyAging #YogaForNirogiBundi #BundiYoga #AyurvedDepartment #HealthAwareness #YogaCampaign #SportsComplexBundi #HealthyLifestyle #YogaIndia #Wellness #RajasthanNews #eNewsBharat

बूंदी में 21 जून को होगा जिला स्तरीय योग समारोह | eNews Bharat