Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में योग दिवस पर 6000 लोगों ने योग किया

बूंदी खेल संकुल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 6000 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने योग संकल्प दिलाया।

रवि गौतम22 June 2026
बूंदी में योग दिवस पर 6000 लोगों ने योग किया

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में खेल संकुल, बूंदी में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 6000 से अधिक नागरिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, महिलाओं, युवाओं एवं योग साधकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। पूरे खेल संकुल परिसर में योग, स्वास्थ्य और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर रहे। उनके साथ प्रभारी सचिव रुक्मणी रियार, जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अवीनाश शर्मा, आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ. मालती पारीक, सहायक निदेशक डॉ. भोलेश कुमार जैन, विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संदेश का प्रसारण किया गया। योग प्रशिक्षकों ने आकर्षक एवं उन्नत योग प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। योग दिवस आयोजन समन्वयक डॉ. सुनील कुशवाह के निर्देशन में 11 प्रशिक्षकों की टीम ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।

कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता एवं नशामुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही 50 दिवसीय योग काउंटडाउन शिविरों एवं योग जागरूकता गतिविधियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने उपस्थित जनसमूह को योग संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।

उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ, निरोगी और सकारात्मक समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशिक्षकों एवं योग साधकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. विमला परमार, दीपक गुर्जर, चाँदनी वरयानी, भूपेन्द्र योगी, शक्ति तोषनीवाल, शिखर पंचोली, डॉ. सरला कुशवाह, पूजा खत्री, महिमा शर्मा, सुधा चौधरी एवं चारु अग्रवाल शामिल रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।


#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #BundiNews #RajasthanNews #HiralalNagar #YogaForHealth #YogaCamp #AyurvedaDepartment #HealthyLifestyle #YogaBenefits #CommonYogaProtocol #HealthAwareness #YogaEvent #FitIndia #NashaMuktBharat #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat #BundiUpdates

बूंदी में योग दिवस पर 6000 लोगों ने योग किया | eNews Bharat