केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" का शुभारंभ शुक्रवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक सेवाओं और संस्थागत ढांचे में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों को इस प्रदर्शनी में प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगी और उन्हें विकास की यात्रा को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान करेगी।
जिला कलक्टर ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील करते हुए कहा कि नागरिक देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर निरंतर प्रगति के साक्षी बन सकते हैं।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अनुप्रिया ने बताया कि प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, नवाचारों और विकास कार्यों को आकर्षक फोटो पैनलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी युवाओं और आमजन के लिए जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत है, जहां उन्हें सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, महामंत्री संजय लाठी, पूर्व नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश शेरगढ़िया, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक और शहरवासी उपस्थित रहे।
सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा खुला
आर्ट गैलरी में आयोजित यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी आमजन के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। नागरिक 14 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकेंगे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




