Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी विधायक ने मृतका रिंकू भील के परिवार को सहायता

बूंदी में विधायक हरिमोहन शर्मा ने मृतका रिंकू भील के परिवार से मुलाकात कर ₹5000 व 50 किलो गेहूं सहायता दी, मुख्यमंत्री को पत्र लिखा।

रवि गौतम5 May 2026
बूंदी विधायक ने मृतका रिंकू भील के परिवार को सहायता

विधायक हरिमोहन शर्मा ने मृतका रिंकू भील के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार की स्थिति को देखते हुए सुदामा सेवा संस्थान की ओर से ₹5000 की नगद राशि और 50 किलो गेहूं की आर्थिक सहायता प्रदान की।

विधायक शर्मा ने परिवारजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और इसे अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर मासूम की मौत होना गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पहले भी बरूधन मॉडल विद्यालय में तृप्ति सैन के साथ ऐसी घटना हुई थी, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की ठोस आर्थिक सहायता नहीं मिल पाई है। यह प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

विधायक ने जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹5 लाख की आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाने की मांग की। जिला कलेक्टर ने शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही विधायक ने परिवार को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने की भी बात कही, ताकि भविष्य में उन्हें राहत मिल सके।

इस दौरान विधायक के साथ रवि गुप्ता, रामनिवास सुमन, परशुराम लोदा, सरपंच पुरुषोत्तम सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और परिजन मौजूद रहे।

विधायक हरिमोहन शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर भी मांग की है कि रिंकू भील के परिवार को तत्काल सहायता राशि दी जाए और पूर्व में प्रभावित तृप्ति सैन के परिवार को भी आर्थिक मदद प्रदान की जाए।

उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि बूंदी जिले में आवारा कुत्तों और सांडों की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी नियंत्रण में असफल रहा है। उन्होंने शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#trending #बूंदी #रिंकूभील #हरिमोहनशर्मा #आर्थिकसहायता #राजस्थान #मुख्यमंत्रीसहायताकोष #स्थानीयसमाचार #AnimalAttack #BreakingNews

बूंदी विधायक ने मृतका रिंकू भील के परिवार को सहायता | eNews Bharat