Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी पर्यटन बढ़ावा विदेशी टूर ऑपरेटरों ने देखे ऐतिहासिक स्थल

जयपुर ट्रेवल बाजार के तहत विदेशी टूर ऑपरेटरों ने बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा कर इसे नए अनुभव आधारित डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की सलाह दी।

रवि गौतम29 April 2026
बूंदी पर्यटन बढ़ावा विदेशी टूर ऑपरेटरों ने देखे ऐतिहासिक स्थल

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर में आयोजित ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार के तहत विदेशी टूर ऑपरेटरों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में बुधवार को न्यूजीलैंड, वियतनाम, साउथ अफ्रीका, कोरिया और ऑस्ट्रेलिया से आए टूर ऑपरेटरों ने बूंदी के प्रमुख पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया।

दल में शामिल रॉबर्ट और सेंडिचेन ने रानीजी की बावड़ी, चौरासी खंभों की छतरी, गढ़ पैलेस और नवल सागर का भ्रमण किया। उन्होंने इन स्थलों की सराहना करते हुए कहा कि बूंदी को केवल पारंपरिक पर्यटन तक सीमित न रखकर एक एक्सपीरियंस आधारित डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, ताकि पर्यटकों को नया अनुभव मिल सके।

उन्होंने सुझाव दिया कि वर्ष में एक बार ट्रेवल मार्ट का आयोजन किया जाए, जिसमें हेरिटेज, वेलनेस, स्पिरिचुअल, वाइल्डलाइफ और अनुभव आधारित पर्यटन को विदेशी पर्यटकों के सामने प्रस्तुत किया जाए। इससे होटल और पर्यटन क्षेत्र में कारोबार और रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

विदेशी टूर ऑपरेटरों के बूंदी आगमन पर होटल फेडरेशन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संभागीय अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, लोकेश सुखवाल, प्रदीप चांदवानी और भगवान मण्डोवरा ने अतिथियों का तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया तथा बूंदी का स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में टूर ऑपरेटरों को बूंदी की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई और पर्यटन स्थलों की विस्तृत जानकारी दी गई। होटल फेडरेशन के रोहित पटौदी, मुकेश श्रृंगी, मनोज सैनी और सावन दाधीच ने पर्यटन को बढ़ाने के विभिन्न सुझाव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार ने किया।

इसके अलावा होटल फेडरेशन के सदस्यों ने जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव से मुलाकात कर बूंदी में पर्यटन विकास और स्वच्छता अभियान पर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से बूंदी पर्यटन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकती है।


News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiTourism #RajasthanTourism #TravelMarket #ForeignTourOperators #HeritageIndia #IncredibleIndia #TourismDevelopment #BundiNews #eNewsBharat

बूंदी पर्यटन बढ़ावा विदेशी टूर ऑपरेटरों ने देखे ऐतिहासिक स्थल | eNews Bharat