Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में स्वच्छता अभियान तेज, सीएमएचओ ने वार्डों का निरीक्षण किया

बूंदी में स्वच्छ बूंदी अभियान के तहत सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर ने वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था सुधारी और नगर परिषद को तत्काल निर्देश दिए

रवि गौतम6 May 2026
बूंदी में स्वच्छता अभियान तेज, सीएमएचओ ने वार्डों का निरीक्षण किया

जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में संचालित स्वच्छ बूंदी अभियान के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने शहर के आवंटित वार्डों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर परिषद के सहयोग से सघन सफाई अभियान चलवाया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सामर वार्ड संख्या 13, 34, 35, 36, 56 एवं 58 में पहुंचे, जहां उन्होंने कचरे से अटी नालियों, गंदगी के ढेर, बंद नालों और आवारा पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद टीम को मौके पर बुलाया और तत्काल सफाई कार्य शुरू करवाया। उनकी मौजूदगी में ही गंदगी हटाकर व्यवस्था दुरुस्त की गई।

डॉ. सामर ने कहा कि स्वच्छ बूंदी अभियान का उद्देश्य शहर को जलजनित और मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षित रखना है। आगामी दो माह में मौसमी बीमारियों की संभावना को देखते हुए अभी से प्रभावी नियंत्रण जरूरी है।

उन्होंने बताया कि वे नियमित रूप से मॉनिटरिंग करेंगे और आमजन से भी स्वच्छता में सहयोग की अपील की। सीएमएचओ ने कहा कि “जब बूंदी स्वच्छ बनेगी तभी वह स्वस्थ भी होगी।”

अभियान के दौरान वार्डों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव नजर आया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल Media प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bundi #SwachhBundiAbhiyan #CMHO #SanitationDrive #RajasthanNews #HealthDepartment #MunicipalCouncil #CleanCity #PublicHealth #Trending #eNewsBharat

बूंदी में स्वच्छता अभियान तेज, सीएमएचओ ने वार्डों का निरीक्षण किया | eNews Bharat