Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी के सीताराम मीणा ने उत्तर प्रदेश में रक्तदान किया

बूंदी के रक्तकोष फाउंडेशन सचिव सीताराम मीणा ने सोनभद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदान कर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

रवि गौतम18 March 2026
बूंदी के सीताराम मीणा ने उत्तर प्रदेश में रक्तदान किया

रक्तकोष फाउंडेशन बूंदी के सचिव ने उत्तर प्रदेश में किया रक्तदान

रक्तकोष फाउंडेशन जिला बूंदी के सचिव सीताराम मीणा ने उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्तदान कार्यक्रम में भाग लेते हुए रक्तदान किया और लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा (नर्सिंग ऑफिसर) और जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा ने बताया कि 15 मार्च 2026 को सोनभद्र की दुद्धी तहसील में “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर सीताराम मीणा ने स्वैच्छिक रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में दो से चार बार रक्तदान करना चाहिए, जिससे देश में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

रक्तदान के दौरान उनके साथ जिला अध्यक्ष रामलक्ष्मण मीणा, जिला प्रवक्ता रामलाल मीणा और अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई। इसके बाद आयोजित रक्तदान शिविर में विभिन्न राज्यों के रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अधिक से अधिक लोग आगे आकर रक्तदान करें, ताकि देश में ब्लड की कमी को समाप्त किया जा सके।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #Raktdan #BloodDonation #SocialService #RajasthanNews #UPNews #HealthAwareness #BloodDonor #eNewsBharat #IndiaNews

बूंदी के सीताराम मीणा ने उत्तर प्रदेश में रक्तदान किया | eNews Bharat