Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में शक्ति दिवस पर एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान तेज

बूंदी में शक्ति दिवस पर एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी और स्कूलों में जांच, उपचार और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

रवि गौतम21 April 2026
बूंदी में शक्ति दिवस पर एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान तेज

बूंदी में एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में ‘शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. सामर ने बताया कि शक्ति दिवस के अंतर्गत बच्चों, किशोर-किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं के लिए एनीमिया से संबंधित विशेष गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसमें एनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।

अभियान के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चे, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चे, 10 से 19 वर्ष की किशोरी बालिकाएं, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं और धात्री माताओं को लक्षित किया गया है।

आशा सहयोगिनियों द्वारा सभी लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर एकत्रित कर आईएफए सिरप और गोलियां दी जा रही हैं। 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1 एमएल आईएफए सिरप, 5 से 9 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली तथा 10 से 19 वर्ष की किशोरियों को नीली गोली खिलाई जा रही है।

साथ ही सभी लाभार्थियों की एनीमिया की स्क्रीनिंग शारीरिक लक्षणों के आधार पर की जा रही है।

डॉ. ओ. पी. सामर ने निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जांच की और पोषण पैकेट की गुणवत्ता सहित शक्ति दिवस पर मिल रही सेवाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Bundi #ShaktiDivas #AnemiaFreeRajasthan #HealthCampaign #CMHO #Nutrition #Anganwadi #RajasthanNews

बूंदी में शक्ति दिवस पर एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान तेज | eNews Bharat