अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला बूंदी के तत्वावधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन चित्तौड़ रोड स्थित शहर के निजी मैरिज गार्डन में हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेंद्र कुमार लखारा, मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के सह प्रांत मंत्री युधिष्ठिर सिंह एवं अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश शर्मा ने की। जिलाध्यक्ष ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि महेंद्र लखारा ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय विचारधारा के साथ कार्य करता है और सामाजिक समरसता व पंच परिवर्तन के ध्येय पर कार्यरत है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं जैसे स्थानांतरण, पदोन्नति, नियमितीकरण एवं अवकाश संबंधी मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
मुख्य वक्ता युधिष्ठिर सिंह ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन संघर्ष और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए समरसता के ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम संयोजक अनिल सामरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन शिक्षक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर प्रदेश व संभाग स्तर के पदाधिकारी सहित लगभग आठ सौ शिक्षक उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




