बूंदी में भारतीय जैन संगठना की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालय में फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत ‘अंजुली (जल है तो कल है)’ एवं ‘करियर कंपास’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा जल संरक्षण विषय पर प्रस्तुत नाटक से हुई, जिसमें ‘जल है तो कल है’ का संदेश प्रभावी ढंग से दिया गया। संगठन की पूर्व अध्यक्ष अनीता हरसौरा ने बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की, जिनका बच्चों ने सरल और उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस दौरान संगठन की टीम ने जल बचाव को लेकर सभी को जागरूक किया। अध्यक्ष सुमन कासलीवाल, फाउंडेशन प्रोग्राम हेड अनीता सबदरा, अनीता सेठिया, कनक पाटनी और गुणमाला छाबड़ा ने भी जल संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में करियर संबंधी व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें सीए ख्याति भंडारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र अपनी रुचि के अनुसार सही करियर का चयन कर सकते हैं और भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
संगठन अध्यक्ष प्रदीप हरसौरा, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश महात्मा, कोषाध्यक्ष पारस छाबड़ा और पारस मेहता ने भी बच्चों को करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर दिनेश जैन, धर्मेंद्र बाकलीवाल, संजय जैन, रॉबिन कासलीवाल, अलका बाकलीवाल, मीना सेठिया, सीमा हरसोरा और तनुजा जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान कविता मेहता और ममता मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनीता हरसोरा द्वारा किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




