Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी सर्राफा संस्थान की नई कार्यकारिणी, नवरत्न बील्या बने सचिव

बूंदी सर्राफा संस्थान की नई कार्यकारिणी घोषित, नवरत्न बील्या तीसरी बार सचिव बने, विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, जल्द बैठक कर आगामी कार्यक्रम तय होंगे।

रवि गौतम21 March 2026
बूंदी सर्राफा संस्थान की नई कार्यकारिणी, नवरत्न बील्या बने सचिव

नवरात्रि एवं चैत्र वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर श्री सर्राफा संस्थान बूंदी के अध्यक्ष मोजी नुवाल ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस घोषणा के साथ ही संस्थान में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष मोजी नुवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरत्न बील्या ‘जोनू’ को लगातार तीसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निलेश गर्ग, उपाध्यक्ष पद पर राजीव भंडारी एवं लखन गर्ग को संयुक्त रूप से नियुक्त किया गया है।

नई कार्यकारिणी में सह सचिव के रूप में सुशील कासट, कोषाध्यक्ष के रूप में मनीष लखोटिया तथा प्रवक्ता के रूप में चिंतन नुवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर मोहित कोठारी, डॉ. अनिकेत गर्ग, राजकुमार मोदी, गौरव होतवानी, सन्नी तोषनीवाल, आयुष गर्ग, राहुल सोनी, अंकित नुवाल, रोहित सोनी, आकाश बहेडिया और शुभांशु नुवाल सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया है।

अध्यक्ष मोजी नुवाल ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी की जल्द ही बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी।

नई कार्यकारिणी के गठन पर वरिष्ठ सर्राफा व्यवसायियों नोरतमल अग्रवाल, रामकल्याण बील्या, सोहनलाल तोषनीवाल, दुर्गाशंकर गर्ग, राकेश ओसवाल, जगदीश लढ्ढा, धर्मेंद्र सोनी, अनंत तोषनीवाल, माणक सोनी, भगवान नुवाल और आलोक जैथलिया सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #SarrafaSansthan #Navratri #CommitteeFormation #BusinessNews #RajasthanNews #LocalNews #JewellersAssociation #NewTeam #eNewsBharat