Categories लोड हो रही हैं...

संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए वचनबद्ध: रामेश्वर मीणा

बूंदी में संयुक्त कर्मचारी महासंघ के होली स्नेह मिलन में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा ने संविदा, निविदा व मानदेय कर्मचारियों के हितों के लिए वचनबद्धता जताई।

रवि गौतम2 March 2026
संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए वचनबद्ध: रामेश्वर मीणा

संयुक्त कर्मचारी महासंघ एकीकृत बूंदी द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन एक निजी रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामेश्वर मीणा रहे। उन्होंने कहा कि वे संविदा, निविदा और मानदेय कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं।

मीडिया प्रभारी एवं संविदा-निविदा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, महामंत्री संजय लाठी, सुरेंद्र भंडारी, रामराज अजमेरा, भाजपा एसटी मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मीणा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी तथा अखिल भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष चंपा वर्मा मौजूद रहीं।

प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद ने कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं को रखते हुए संविदा, निविदा एवं प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई।

जनाना अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रेश मीणा, मोबिन अख्तर, डॉ. अनिल सैनी, फूड इंस्पेक्टर अरुण शर्मा तथा शिक्षा सहकारी समिति अध्यक्ष मनीषा सैनी ने भी अपने विचार रखे। राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज खटीक सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान आकर्षित किया।

मुख्य अतिथि रामेश्वर मीणा ने कहा कि राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है और संविदा व मानदेय कर्मचारियों की समस्याओं का चरणबद्ध समाधान किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों की सभी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएंगी।

कार्यक्रम के समापन पर मंच पर ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने गुलाल और रंगों के साथ होली उत्सव मनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव रक्षा संघ अनवार अहमद शेख

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
ने किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #SamvidaKarmchari #EmployeeUnion #RameshwarMeena #RajasthanPolitics #HoliMilan #eNewsBharat

संविदा कर्मचारियों के हितों के लिए वचनबद्ध: रामेश्वर मीणा | eNews Bharat