Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक

बूंदी न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 12 न्यायपीठों द्वारा सिविल, फौजदारी, उपभोक्ता और अन्य मामलों का समझौते एवं राजीनामा माध्यम से निपटारा।

ई-न्यूज़ भारत14 March 2026
बूंदी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सफलतापूर्वक

बूंदी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से बूंदी न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए कुल 12 न्यायपीठों का गठन किया गया। लोक अदालतों के माध्यम से मामलों का निपटारा पक्षकारों के बीच समझौते और राजीनामों के माध्यम से करने का प्रयास किया गया।

लोक अदालत के अंतर्गत राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138, एन.आई. एक्ट प्रकरण, धन वसूली के प्रकरण, एम.ए.सी.टी प्रकरण, नल और बिजली के प्रकरण, वैवाहिक विवाद, भरण-पोषण से संबंधित प्रकरण, भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रकरण, सभी प्रकार के राजस्व मामले, जनउपयोगी सेवाओं से संबंधित विवाद, उपभोक्ता व विक्रेता के मध्य विवाद और अन्य सिविल मामलों का निपटारा किया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य विवादों का शीघ्र निपटारा कर न्यायालयों पर दबाव कम करना और पक्षकारों के बीच संतुलित समझौता कराना था।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#NationalLokAdalat #BundiRajasthan #LegalServices #CivilCases #CriminalCases #RajasthanCourts #DisputeResolution #PublicWelfare #eNewsBharat #LokAdalat2026