Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने किया रक्तदान

बूंदी में टीम विक्रम भड़ाना द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने रक्तदान किया। रक्त की कमी दूर करने और मानव सेवा का संदेश दिया।

रवि गौतम22 June 2026
बूंदी रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने किया रक्तदान

भीषण गर्मी के मौसम में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को देखते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से टीम विक्रम भड़ाना द्वारा विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा अभियान में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 110 यूनिट रक्तदान किया और मानवता की मिसाल पेश की।

टीम के सक्रिय सदस्य विष्णु गुर्जर ने बताया कि गर्मी के दौरान रक्त की मांग बढ़ जाती है, जबकि रक्तदाताओं की संख्या अपेक्षाकृत कम हो जाती है। इसी समस्या को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

शिविर में पहुंचे समाजसेवी विक्रम भड़ाना ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में आगे आने का आह्वान किया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रक्तवीर राजेश खोईवाल, महावीर खंगार, विजय, शाहरूख सहित अनेक युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में विष्णु गुर्जर, साबिर खान, अशोक जांगिड़, गोलू गुर्जर, जीतू गुर्जर, अमन सिंह, शिवम गुर्जर, विजय गुर्जर, शाहरूख खान, महेंद्र बंजारा, नितिन मेघवंशी, कमल गुर्जर, सामी खान, लवकुश गुर्जर, दीपक योगी, विष्णु खीचा, बंटी खीचा, कन्नू नरवाल, राहुल नरवाल, नवदीप नायक, अली तथा रौनक गुर्जर चौहान सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया।

रक्त संग्रहण करने वाली टीम में डॉ. धनश्याम, कुलदीप, पूर्णानंद चितौड़ा, हबीब मंसूरी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, प्रवीण गौतम, अजय सुमन, अभिषेक देवंदा, दुष्यंत दीक्षित, अविनाश शर्मा, कविन्द्र शर्मा, कैलाश चंद वर्मा, देवेंद्र प्रसन्न सिंह एवं विक्रम सिंह सोलंकी शामिल रहे। शिविर के दौरान युवाओं ने लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए संदेश दिया कि रक्तदान कर किसी के जीवन में नई उम्मीद जगाई जा सकती है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BloodDonation #BloodDonationCamp #BundiNews #RajasthanNews #HumanityFirst #SaveLives #SocialService #YouthPower #HealthAwareness #VoluntaryBloodDonation #TeamVikramBhadana #Bundi #Rajasthan #BreakingNews #eNewsBharat #enewsrajasthan #enewsbharat

बूंदी रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने किया रक्तदान | eNews Bharat