पोलियो अभियान के लिए बूंदी में निकली जनचेतना रैली
0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को बूथ तक लाने की अपील
रविवार 28 जून को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान दिवस की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा 0 से 5 वर्ष तक की उम्र के हर बच्चे को पोलियो बूथ तक लाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में जनचेतना रैली निकाली गई।
जिला मुख्यालय की रैली को जयपुर आरजीएचएस संयुक्त निदेशक एवं जिला प्रभारी डॉ. वासुदेव मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा, पीएमओ कार्यालय से डॉ. उमाशंकर सैनी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष ऋतुराज दाधीच, अशोक विजय, पुरुषोत्तम पारीक, महेंद्र जैन, चंद्र प्रकाश सेठी, जितेंद्र छाबड़ा, ध्रुव व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आरसीएचओ कार्यालय से एएसओ विश्वेंद्र टिंकर, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अमर सिंह मीणा, राकेश गोस्वामी, संदीप तेजस्वी सहित अन्य कार्मिक भी रैली में शामिल हुए।
रैली बूंदी हाई सेकेंडरी स्कूल से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और आमजन को पल्स पोलियो अभियान में भागीदारी के लिए जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सामर ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रविवार को अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर अवश्य लाएं, क्योंकि बूथों पर पिलाई जाने वाली पोलियो खुराक अत्यंत गुणवत्ता युक्त होती है और बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।




