Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी चिकित्सा विभाग प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वेतन न्याय की मांग

बूंदी में चिकित्सा विभाग के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वेतन कटौती, दो माह के बकाया वेतन, पीएफ और ईएसआई विसंगति को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

रवि गौतम20 March 2026
बूंदी चिकित्सा विभाग प्लेसमेंट कर्मचारियों ने वेतन न्याय की मांग

चिकित्सा विभाग प्लेसमेंट कर्मचारियों ने एडीएम से लगाई न्याय की गुहार

चिकित्सा विभाग के प्लेसमेंट कर्मचारियों ने अनियमित वेतन कटौती, दो माह के बकाया वेतन और पीएफ-ईएसआई से जुड़ी विसंगतियों को लेकर एडीएम बूंदी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई।

कर्मचारी महासंघ एकीकृत के बैनर तले संविदा, निविदा, मानदेय कर्मचारी संघ एकीकृत के नेतृत्व में सभी प्लेसमेंट कर्मचारी पहले रेड क्रॉस भवन पर एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि सामान्य चिकित्सालय बूंदी में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन से अनियमित कटौती की जा रही है। साथ ही कई कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि पिछले दो महीनों से उनके पीएफ और ईएसआई की राशि भी नहीं काटी जा रही, जिससे भविष्य की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संगठन के जिला अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा कि प्लेसमेंट कर्मचारी पहले से ही अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं। ऐसे में समय पर वेतन नहीं मिलने और लगातार कटौती होने से कर्मचारियों के सामने परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

महिला कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें घर खर्च चलाने के लिए ब्याज पर पैसे लेने पड़ रहे हैं। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कर्मचारियों ने एडीएम से मामले में हस्तक्षेप कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

एडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वेतन, पीएफ या किसी भी तरह की अनियमित कटौती होने पर तुरंत सूचना दें, ताकि आगे आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

ज्ञापन के दौरान रामगनी, इशिता, साक्षी भारद्वाज, चेतन वशिष्ठ, सोनू रेगर, क्षितिज बागड़ी, विकास गुर्जर, लखन कुमार, राजेंद्र, हरिओम, महेश कुमार गौड़, राधिका कुमारी, निलक्षी, करिश्मा, भारती, गोरी, लोमित, आशीष, संजय, आतिश वर्मा, दीपक

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
सहित बड़ी संख्या में प्लेसमेंट कर्मचारी उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #ChikitsaVibhag #PlacementKarmchari #VetanVivad #ADM_Bundi #PFESI #EmployeeNews #RajasthanNews #HospitalStaff #eNewsBharat