महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान व जिला माली सैनी समाज संस्थान द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के शुभ अवसर पर विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया।
संस्थान के सदस्यों ने शिक्षा और समानता के अग्रदूत ज्योतिबा फुले को नमन करते हुए जीव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाण गंगा क्षेत्र में वानरों को फल खिलाकर की गई। संस्थान के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सुमन ने बताया कि प्रकृति और जीव-जंतुओं की सेवा ही महात्मा फुले के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इसके पश्चात संस्थान के सदस्य मेरा गेट स्थित कायन हाउस गौशाला पहुँचे, जहाँ गोवंश को हरा चारा खिलाया गया। यहाँ सदस्यों ने गौ-संरक्षण की महत्ता पर चर्चा की।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने हेतु महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास परिसर में पौधरोपण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रवक्ता किट्टू सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन हमें शोषितों की सेवा और समाज के उत्थान की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर राम प्रसाद सैनी, मदन लाल सैनी, संभु दयाल मेहरा, कन्हैया लाल सैनी, राम प्रसाद मीणा, महावीर देवड़ा, वल्लभ सैनी, ब्रज मोहन, हनुमान सैनी, बद्रीलाल, धनराज, मोहन बागड़ी, रामनिवास सैनी, राधेश्याम, दिनेश सैनी, पूरब चंद सैनी, सुरेश सैनी, नंद लाल सैनी, मोहित सुमन, सुभम सुमन, लोकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




