Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, नागरिकों को बड़ी राहत

बूंदी प्रधान डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से अब नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए कोटा या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा।

रवि गौतम4 June 2026
बूंदी में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, नागरिकों को बड़ी राहत

बहादुर सिंह सर्किल स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय शुरू, लोकसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

जिला मुख्यालय के बहादुर सिंह सर्किल स्थित प्रधान डाकघर (हेड पोस्ट ऑफिस) में लंबे समय से प्रतीक्षित पासपोर्ट सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस नए कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर किया।

इस सुविधा के शुरू होने से अब बूंदी जिले के निवासियों को पासपोर्ट बनवाने या नवीनीकरण कराने के लिए दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे पहले पासपोर्ट से जुड़े कार्यों के लिए लोगों को कोटा या जयपुर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आती थी। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आमजन को बुनियादी सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि पासपोर्ट सेवा केंद्र के खुलने से युवाओं, प्रवासियों तथा विदेश यात्रा की इच्छा रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

प्रधान डाकघर में स्थापित यह नया पासपोर्ट सेवा केंद्र आधुनिक एवं डिजिटल तकनीकों से लैस है। अब आवेदकों के दस्तावेजों की जांच स्थानीय स्तर पर ही की जा सकेगी। साथ ही फिंगरप्रिंट एवं फोटो कैप्चरिंग जैसी प्रक्रियाएं भी इसी परिसर में पूरी होंगी। केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत यहां फाइलों का निस्तारण भी तेजी से किया जाएगा।

पासपोर्ट कार्यालय की शुरुआत होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं युवाओं ने खुशी जाहिर की। शहरवासियों का कहना है कि बहादुर सिंह सर्किल जैसे केंद्रीय स्थान पर यह सुविधा मिलने से न केवल लोगों की पहुंच आसान होगी, बल्कि बूंदी के विकास में भी एक नया अध्याय जुड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में भारतीय विदेश सेवा सचिव प्रिया रंगनाथन, पूर्व विधायक अशोक डोगरा, जिला कलेक्टर हरफूल यादव, विदेश मंत्रालय के डॉ. अर्जुन देवरे तथा पासपोर्ट सेवा प्रोजेक्ट के निदेशक विपुल देव मंचासीन रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, जिला महामंत्री संजय लाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कुंज बिहारी बिल्या, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूपुर मालव, एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता आशा मीणा सहित डाक विभाग, पासपोर्ट विभाग, स्थानीय प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #PassportSevaKendra #PassportOffice #OmBirla #DigitalIndia #Bundi #RajasthanNews #PassportService #HeadPostOffice #BreakingNews #HindiNews #eNewsBharat #GovernmentServices #PublicFacility #LatestNews

बूंदी में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, नागरिकों को बड़ी राहत | eNews Bharat