बून्दी में उमंग संस्थान के “एक परिंडा मेरा भी” कार्यक्रम के तहत पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झापड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर आमजन को पक्षियों हेतु दाना-पानी रखने के लिए प्रेरित किया गया।
पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झापड़ी में आयोजित समर कैंप के दौरान अनुराधा जैन के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और उनमें प्रतिदिन पानी भरने का संकल्प लिया गया। इस दौरान अनुराधा जैन ने कहा कि भीषण गर्मी में इंसान तो मांगकर पानी पी सकता है, लेकिन बेजुबान पक्षी ऐसा नहीं कर सकते। इसलिए सभी लोगों को अपने आसपास पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करनी चाहिए।
कार्यक्रम में ज्योति प्रजापत, मोनिका प्रजापत, नेहा सैनी, मीनाक्षी सैनी, निकिता सैनी, अनय जैन, हेमलता शर्मा, बंशी सैनी, दिव्यांश सैनी, नरेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, भीमशंकर सैनी और अक्षय सैनी सहित स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक मौजूद रहे।
वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटखेड़ा में प्रधानाचार्य महेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में छायादार पेड़ों के नीचे परिंडे लगाकर उनमें दाना-पानी की व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन परिंदों में पानी भरने और पक्षियों की सेवा करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर नंदकिशोर बैरागी, सीताराम जांगिड़, सुनील मीणा, मोनू शर्मा, रवि गौतम, अद्वितीय सिंह, मीनाक्षी साहू और मोनिका सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
“एक परिंडा मेरा भी” अभियान के संयोजक कुश जिंदल ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के सामने पानी का बड़ा संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में यदि लोग अपने घर, बालकनी या छायादार स्थान पर मिट्टी के परिंडे रखकर उनमें रोजाना साफ पानी और दाना डालें तो कई पक्षियों का जीवन बचाया जा सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस नेक कार्य में आगे आएं और अपने आसपास के लोगों को भी पक्षियों की सेवा के लिए प्रेरित करें।




