हरिमोहन शर्मा ने गौतम समाज को बड़ी सौगात देते हुए तालेड़ा क्षेत्र के तीन धारा स्थित गौतम आश्रम तालेड़ा के लिए 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की है। यह राशि समाजहित में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु स्वीकृत की गई है।
पूर्व जिला अध्यक्ष रघु शर्मा ने बताया कि विधायक हरिमोहन शर्मा ने पूर्व में की गई घोषणा को पूर्ण करते हुए गौतम आश्रम के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों की मांग के अनुरूप यह स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समाज के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि समाजहित से जुड़े कार्यों में सहयोग उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी गौतम आश्रम एवं समाज के विकास के लिए निरंतर समर्थन दिया जाएगा।
इस स्वीकृति पर गौतम समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक हरिमोहन शर्मा के आवास पर पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। गौतम आश्रम के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों सहित समाज बंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सत्येश शर्मा भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में गौतम समाज से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे, जिनमें मनीष शर्मा (जिला अध्यक्ष), ओमप्रकाश शर्मा (पूर्व अध्यक्ष गौतम आश्रम), पप्पू शर्मा (अध्यक्ष), पुरुषोत्तम शर्मा, रामचरण शर्मा, लोकेश शर्मा, नरेश शर्मा, लक्ष्मी नारायण पंचोली, राम अवतार नोसाल्या, अमित शर्मा, मूलचंद शर्मा, मोहन शर्मा (रोटेदा), रामबाबू शर्मा, महेंद्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा, अंजनी शर्मा, घनश्याम दुबे, अजय शर्मा, गिरिराज शर्मा, लक्ष्मीचंद शर्मा एवं निजी सचिव मनीष गौतम शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए




