बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ओकारपुरा में अत्यंत गरीब भील परिवार के सदस्य के आकस्मिक निधन पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को सांत्वना दी। परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए विधायक ने सुदामा सेवा संस्थान की ओर से ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान परिवार ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से उनके घर में बिजली कनेक्शन नहीं है। इस समस्या पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विधायक शर्मा ने विद्युत विभाग के सहायक अभियंता से बात कर शीघ्र कनेक्शन दिलाने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में विधायक हरिमोहन शर्मा ग्राम रायथल भी पहुंचे, जहां एक ही परिवार के दो भाइयों—स्वर्गीय लट्टू लाल मीणा और स्वर्गीय भंवर लाल मीणा—के पांच दिन के भीतर निधन पर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों के अनुरोध पर इस परिवार को भी ₹5000 की आर्थिक सहायता दी गई।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त उप तहसीलदार बद्रीलाल बैरवा, किशन गोपाल मीणा, ओम मीणा, निजी सचिव मनीष गौतम सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan




