Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई

बूंदी में जेसीआई ऊर्जा द्वारा मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता आयोजित, महिलाओं ने रैंप वॉक, टैलेंट और प्रश्नोत्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न खिताब जीते।

रवि गौतम15 April 2026
बूंदी में मिस एंड मिसेज प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई

बूंदी में जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा मंगलवार को स्थानीय रिसोर्ट में महिलाओं के लिए ‘मिस एंड मिसेज बूंदी 2026’ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रतियोगिता में तीन प्रमुख राउंड आयोजित किए गए, जिनमें रैंप वॉक, रचनात्मक परिचय, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर शामिल रहे। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और बुद्धिमत्ता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में मिस दिवा 2022 डॉ. रसीला भूरिया, डॉ. ममता चौधरी, मिसेज वोगेस्टर 2023 रुचि जौहरी और मिसेज न्यू फेस 2024 शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का सूक्ष्म मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता में मिसेज बूंदी 2026 का खिताब दिव्या जाजू और मिस बूंदी 2026 का खिताब काव्या गुरबानी ने जीता। अन्य विजेताओं में शेली माहेश्वरी, कृति अरोड़ा, नेहा झंवर, नव्या भंडारी सहित कई प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रिया जैन और नेहा शर्मा ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अंकिता नुवाल ने सभी का स्वागत किया और सचिव नेहा मंत्री ने आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदीन्यूज #मिसबूंदी2026 #मिसेजबूंदी2026 #महिलासशक्तिकरण #ब्यूटीकॉन्टेस्ट #जेसीआई #राजस्थानइवेंट #रैंपवॉक #टैलेंटशो #eNewsBharat