Categories लोड हो रही हैं...

किशोर स्वास्थ्य सर्विलांस गतिविधियों में बून्दी जिला राज्य में प्रथम

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट सर्विलांस गतिविधियों के कारण बून्दी जिले ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नई उपलब्धि हासिल की।

रवि गौतम11 June 2026
किशोर स्वास्थ्य सर्विलांस गतिविधियों में बून्दी जिला राज्य में प्रथम

किशोर स्वास्थ्य सर्विलांस गतिविधियों में बून्दी जिला राज्य में प्रथम

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस में किशोर सर्विलांस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बून्दी जिले को पूरे राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के लिए गौरव का विषय है।

इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. सामर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार वर्मा ने जिले की स्वास्थ्य टीमों, चिकित्सा अधिकारियों, काउंसलरों, एएनएम, आशा सहयोगिनियों एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण, परिश्रम एवं टीम भावना की सराहना की।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. सामर ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के 28 चिकित्सा संस्थानों में उजाला क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं। इन क्लिनिकों में 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियों को प्रशिक्षित काउंसलरों द्वारा गोपनीय वातावरण में काउंसलिंग एवं क्लिनिकल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। सेवाओं के दौरान लाभार्थियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संचालित उजाला क्लिनिकों के माध्यम से किशोरों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, मानसिक स्वास्थ्य सहायता तथा अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य किशोरों को स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण, एनीमिया नियंत्रण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, नशामुक्ति, चोट एवं हिंसा की रोकथाम तथा गैर-संचारी रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर विशेष परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने बताया कि किशोरों में कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने, किशोर गर्भावस्था में कमी लाने, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान तथा मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

जिला कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन जनजागरूकता, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, क्षमता निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन तथा सहायक पर्यवेक्षण के माध्यम से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों के सतत प्रयासों से जिले में किशोर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सफल संचालन एवं किशोर सर्विलांस गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के परिणामस्वरूप बून्दी जिले को राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जो जिले के स्वास्थ्य विभाग की कार्यकुशलता एवं समर्पण को दर्शाता है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #RKSK #KishorSwasthya #AdolescentHealth #UjalaClinic #RajasthanHealth #HealthDepartment #BundiHealth #CMHOBundi #PublicHealth #YouthHealth #RajasthanNews #HealthAwareness #eNewsBharat #BundiDistrict

किशोर स्वास्थ्य सर्विलांस गतिविधियों में बून्दी जिला राज्य में प्रथम | eNews Bharat