जेसीआई बूंदी ऊर्जा द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए खेल संकुल में गणेश भाया के सहयोग से वॉटर कूलर एवं वाटर प्यूरीफायर स्थापित किया गया। इस पहल से अब वहां कार्यरत मजदूरों, खिलाड़ियों एवं आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
संस्था द्वारा इस उपकरण के वार्षिक मेंटेनेंस एवं रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं लेने का संकल्प भी लिया गया है, जिससे इसकी निरंतर व्यवस्था बनी रहेगी।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष अंकिता नुवाल, सचिव नेहा मंत्री, कोषाध्यक्ष नेहा शर्मा, मंजू युगल, पूर्व अध्यक्ष ख्याति भंडारी, अनुकृति विजय एवं साधना न्याती उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कोच ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी कदम बताया। यह पहल समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रेरणादायक उदाहरण मानी जा रही है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




