Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में कर्मचारी समस्याओं पर जिलाधीश से प्रतिनिधि मंडल मिला

बूंदी में कर्मचारी महासंघ प्रतिनिधि मंडल ने नव नियुक्त जिला कलेक्टर हरफूल यादव से मुलाकात कर अस्पताल, मिड डे मील और ग्राम प्रतिहारी समस्याएं उठाईं

रवि गौतम30 April 2026
बूंदी में कर्मचारी समस्याओं पर जिलाधीश से प्रतिनिधि मंडल मिला

बूंदी में राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ (भामस) के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मेघवाहन सिंह के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला कलेक्टर श्री हरफूल यादव से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अस्पतालों में व्याप्त समस्याएं, विद्यालयों में मिड डे मील संचालन तथा ग्राम प्रतिहारियों से संबंधित मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए गए।

जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने बताया कि वर्षों से कार्यरत ग्राम प्रतिहारियों को पटवारी द्वारा मनमाने तरीके से हटाकर अपने चहेते लोगों को लगाया जा रहा है। साथ ही कार्यरत ग्राम प्रतिहारियों के वेतन का भुगतान भी कथित रूप से अन्य व्यक्तियों के खातों में डलवाए जाने जैसी अनियमितताओं की जानकारी जिला कलेक्टर को दी गई।

इसके अलावा विजयगढ़ क्षेत्र के अस्पतालों की समस्याओं और विद्यालयों में पिछले 10 महीनों से रसोइयों का मानदेय नहीं मिलने के कारण मिड डे मील संचालन में आ रही कठिनाइयों से भी अवगत कराया गया।

जिला कलेक्टर हरफूल यादव ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में सभा अध्यक्ष रितेश सनाढ्य, कार्यालय मंत्री राजकुमार बंसल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सनाढ्य, नरसेज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रितेश सोनी, सुरेश कुमार शर्मा तथा ग्राम प्रतिहारी संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा लाल गुर्जर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#बूंदी #जिलाकलेक्टर #कर्मचारीमहासंघ #भामस #हरफूलयादव #कर्मचारीसमस्याएं #राजस्थानप्रशासन #मिडडेमील #ग्रामप्रतिहारी #eNewsBharat

बूंदी में कर्मचारी समस्याओं पर जिलाधीश से प्रतिनिधि मंडल मिला | eNews Bharat