Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 गोल्ड मेडल

बूंदी जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उमंग जूडो कराटे केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गोल्ड और 5 सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया

रवि गौतम13 April 2026
बूंदी कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 गोल्ड मेडल

छत्रपुरा रोड स्थित "विश्वकर्मा जांगीड़ भवन" मंदिर में आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता-2026 और दो दिवसीय कराटे (कांता-कुमिते) सेमिनार का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में उमंग जूडो कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 गोल्ड एवं 5 सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

जयपुर से पधारे शारीरिक शिक्षक राजेश मीणा, बूंदी के ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी पारस जैन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत मेघवाल द्वारा प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।

क्लब संचालिका सेंसाई शिल्पा जैन एवं डायरेक्टर अभय जैन ने बताया कि बालिका वर्ग में आराध्या सोलंकी, स्वराज श्री, लक्ष्मी मीणा, सन्विका योगी, आरना योगी, लक्ष्मी मेघवाल तथा दरफशा खान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। वहीं गुनिष्का जैन और वैष्णवी वर्मा ने सिल्वर मेडल जीते।

छात्र वर्ग में हर्षित नागर, अनस रजा कादरी, विहान मीणा, भव्यम शर्मा, देवांश जेसवानी, काव्यांश सिंह हाड़ा, रोहिताश गुर्जर, ललित सोरईयां, मोहित मेघवाल ने गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं शिवांश अरोड़ा, भावेश यादव और निंलाक्ष राठौर ने सिल्वर मेडल जीते।

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक राजेश मीणा (झुंझुनू) ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

निदेशक अभय जैन ने बताया कि आगामी जून-जुलाई 2026 में आयोजित होने वाली स्टेट कराटे चैंपियनशिप में बूंदी के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #KarateCompetition #SportsNews #RajasthanSports #GoldMedal #SelfDefense #UmangKarate #BreakingNews #eNewsBharat #StateChampionship

बूंदी कराटे प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 16 गोल्ड मेडल | eNews Bharat