बूंदी शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समय-सारणी में संशोधन किया गया है। इस नई व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
नगर परिषद की आई.ई.सी. (IEC) टीम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को नई समय-सारणी की जानकारी दी जा रही है। टीम में शामिल अमन और विष्णु लोगों को पंपलेट वितरित कर जागरूक कर रहे हैं।
आई.ई.सी. एक्सपर्ट कपिल गुप्ता ने बताया कि नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे कचरा संग्रहण वाहन आने पर ही कचरा दें और गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
नई समय-सारणी के अनुसार, समूह-1 के वार्डों में कचरा संग्रहण सुबह 06:00 बजे से 11:00 बजे तक और समूह-2 के वार्डों में सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं, व्यावसायिक क्षेत्रों में कचरा संग्रहण का समय शाम 04:00 बजे से रात 09:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
नगर परिषद ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई नागरिक वाहन के समय घर पर उपलब्ध नहीं है, तो वह कचरे को बंद डिब्बे में घर के बाहर रख सकता है। खुले में कचरा फेंकने या नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
किसी भी सहायता के लिए नागरिक स्वच्छता हेल्पलाइन नंबर +91 92516 54739 पर संपर्क कर सकते हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




