Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी जांगिड़ समाज बैठक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और सम्मेलन तय

बूंदी जांगिड़ समाज बैठक में 26 अप्रैल को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय, परमानंद जांगिड़ को अध्यक्ष चुना गया।

लोकेश शर्मा23 March 2026
बूंदी जांगिड़ समाज बैठक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और सम्मेलन तय

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा बूंदी के तत्वावधान में केशवराय पाटन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी 26 अप्रैल को बूंदी जिले में बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय सम्मेलन पाटन क्षेत्र में आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए परमानंद जांगिड़ को अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष रमेश जांगिड़, पूर्व जिला अध्यक्ष नवल किशोर जांगिड़, मंदिर समिति अध्यक्ष बाबूलाल जांगिड़, बूंदी मंदिर समिति अध्यक्ष शंभूलाल जांगिड़, सोहनलाल जांगिड़, रामप्रसाद जांगिड़, तहसील अध्यक्ष महावीर जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसके अलावा कोटा से आए जिला अध्यक्ष रितेश जांगिड़ तथा पाटन क्षेत्र के अशोक जांगिड़, प्रेम शंकर जांगिड़, जगदीश जांगिड़, त्रिलोक जांगिड़, राधेश्याम जांगिड़ और अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और समाज की एकजुटता को मजबूत करने का संदेश दिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#JangidSamaj #BundiNews #Keshoraypatan #SamuhikVivah #Competition #RajasthanNews #CommunityEvent #LocalNews #SocialWork #eNewsBharat

बूंदी जांगिड़ समाज बैठक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और सम्मेलन तय | eNews Bharat