बालचंद पाड़ा हैंडबॉल क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रात्रिकालीन हैंडबॉल लीग प्रतियोगिता का समापन अत्यंत रोमांचक और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
नवल सागर पार्क स्थित मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में खेल संकुल, बूंदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि शार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल, बीकानेर उपविजेता रहा। तीसरा स्थान बालचंद पाड़ा हैंडबॉल क्लब, बूंदी ने प्राप्त किया।
समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री संजय लाठी, जिला खेल अधिकारी हर्षवर्धन सिंह चुंडावत, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक संतोष पाटनी एवं फारूक मिर्जा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। तेज़ रफ्तार खेल, सटीक पासिंग, मजबूत डिफेंस और निर्णायक गोलों ने दर्शकों को अंत तक रोमांचित बनाए रखा। खेल संकुल की टीम ने बेहतर तालमेल से जीत सुनिश्चित की।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में कुल 15 टीमों ने भाग लिया। लीग, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। रात्रिकालीन रोशनी में खेले गए मैचों ने प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण प्रदान किया और बड़ी संख्या में दर्शकों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




