Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में गहलोत जन्मदिन पर कांग्रेस ने किए सेवा कार्य

बूंदी में अशोक गहलोत के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने परिंडे बांधे, भोजन वितरण किया और सेवा कार्य कर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

रवि गौतम4 May 2026
बूंदी में गहलोत जन्मदिन पर कांग्रेस ने किए सेवा कार्य

पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर बूंदी में विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए।

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा के निर्देशानुसार पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने खेल संकुल में भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधे, ताकि बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाई जा सके।

इसके साथ ही सुदामा सेवा संस्थान में आवासियों को विशेष भोजन कराया गया और सभी को फलाहार भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर विधायक हरिमोहन शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बृजमोहन यादव, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, वार्ड पार्षद हेमंत वर्मा, पणीभूषण सुरलाया, संजय शर्मा, मुकेश जैन, छुटनलाल शर्मा, घनश्याम दुबे, सरपंच प्रतिनिधि बालकदास हीरालाल प्रजापति, हेमराज मीणा, निजी सचिव मनीष गौतम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#अशोक_गहलोत #बूंदी #कांग्रेस #सेवा_कार्य #परिंडे #पक्षी_सेवा #राजस्थान_राजनीति #जन्मदिन #RajasthanNews #Politics

बूंदी में गहलोत जन्मदिन पर कांग्रेस ने किए सेवा कार्य | eNews Bharat