Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बूंदी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को खाद्य सुरक्षा, मिलावट पहचान, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी गई।

रवि गौतम8 June 2026
बूंदी में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बूंदी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षित भोजन का दिया संदेश

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को खेल संकुल खोजा गेट, बूंदी में Food Safety and Drug Control Commissionerate, Jaipur एवं CMHO Office, Bundi के तत्वावधान में खाद्य सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान, खाद्य सुरक्षा मानकों, स्वच्छता संबंधी उपायों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित भोजन स्वस्थ समाज की आधारशिला है और प्रत्येक नागरिक को खाद्य सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए।

इस अवसर पर खेल संकुल में प्रातः भ्रमण एवं मॉर्निंग वॉक के लिए आने वाले नागरिकों को खाद्य सुरक्षा से संबंधित पोस्टर, पेम्फलेट एवं डार्टबुक वितरित कर जागरूक किया गया। प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के चयन, मिलावट की पहचान तथा खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एमएफटीएल (मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब) द्वारा आमजन को घर पर ही खाद्य पदार्थों की जांच करने की सरल प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। विशेषज्ञों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के व्यावहारिक तरीके प्रदर्शित किए।

इस दौरान नोडल अधिकारी संजय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रशिक्षु खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रकाश गोचर, मनोज नागर, अमरीश कुमार, अमन चंदक एवं मोहित भारद्वाज ने उपस्थित लोगों को खाद्य मिलावट से होने वाले दुष्प्रभावों, सुरक्षित खाद्य पदार्थों की पहचान तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी नियमों की जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की खाद्य अनियमितता की सूचना विभाग को देने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश था कि “खाद्य सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।”

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने आमजन में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित भोजन के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#WorldFoodSafetyDay #FoodSafety #BundiNews #CMHOBundi #FoodAdulteration #HealthAwareness #SafeFood #RajasthanNews #PublicAwareness #eNewsBharat

बूंदी में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित | eNews Bharat