शहर के नवल सागर ईदगाह पर शनिवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। शहर काजी पीर ज्यादा अब्दुल शकूर कादरी की सरपरस्ती में नायब शहर काजी इमरान कादरी ने नमाज अदा करवाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज में भाग लिया और देश, प्रदेश व जिले में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
नमाज के पश्चात सभी मुस्लिम भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। ईदगाह परिसर में आपसी सौहार्द और एकता का माहौल देखने को मिला।
कौमी एकता कमेटी की ओर से शहर काजी अब्दुल शकूर कादरी और नायब शहर काजी इमरान कादरी ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण और साफा बंधवाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक हरिमोहन शर्मा, एडीएम प्रशासन रामकिशोर मीणा, उपखंड अधिकारी लक्ष्मी नारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष महावीर मीणा, कांग्रेस नेता समृद्ध शर्मा, अर्बन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, युद्धराज सोनी और आनंद चंदेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




