Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी देवपुरा में पार्श्वनाथ जिनालय शिलान्यास भूमि पूजन सम्पन्न

बूंदी देवपुरा में श्री 1008 पार्श्वनाथ जिनालय का शिलान्यास एवं भूमि पूजन मुनि प्रज्ञान सागर जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुआ

रवि गौतम13 April 2026
बूंदी देवपुरा में पार्श्वनाथ जिनालय शिलान्यास भूमि पूजन सम्पन्न

पार्श्वनाथ कॉलोनी देवपुरा में रविवार को नवीन जिनालय श्री 1008 पार्श्वनाथ जिनालय का श्री दिगम्बर जैन खण्डेलवाल (सरावगी) समाज द्वारा शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह मुनि श्री 108 प्रज्ञान सागर जी एवं मुनि श्री 108 प्रसिद्ध सागर जी के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

समाज के प्रवक्ता डॉ तरुण जैन एवं मंत्री महावीर सेठी ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व पार्श्वनाथ विधान मंडल की पूजा की गई जिसमें सोधर्म इंद्र का सौभाग्य अभिषेक दीपांक्षी बाकलीवाल (केकड़ी) को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्भवनाथ पाठशाला की बालिकाओं द्वारा मंगलाचरण से हुआ।

इसके बाद इलायची देवी रावका, चंद्रेश रावका, रश्मि रावका द्वारा झंडारोहण किया गया। अध्यक्ष ऋषभ सोगाणी ने बताया कि जिनालय एवं मानस्तंभ हेतु विभिन्न शिलाओं की बोली लगाई गई, जिसमें कई समाजजनों ने सहभागिता निभाई।

नवीन जिनालय के फाउंडर मेंबर्स ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट किया। इसके बाद मुनि श्री 108 प्रज्ञान सागर जी ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए दान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नया जैन मंदिर आत्मिक शांति, संस्कार और धर्म प्रभावना का केंद्र बनता है।

अंत में पंडित नरेंद्र जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शिलाएं स्थापित की गईं। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मचारी पूर्णन्यास जैन ने किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #JainTemple #Parshvanath #Devpura #Shilanyas #DigambarJain #ReligiousNews #RajasthanNews #eNewsBharat #TempleEvent