Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निर्देश

बूंदी जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने ख्यावदा उप स्वास्थ्य केंद्र और रायथल सीएचसी का निरीक्षण कर दवा, स्वच्छता और सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए।

रवि गौतम10 June 2026
बूंदी में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निर्देश

जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मंगलवार को बूंदी उपखंड की ग्राम पंचायत ख्यावदा स्थित नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

जिला कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया और गर्मी के मौसम को देखते हुए ओआरएस सहित लू एवं तापघात से प्रभावित मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण केंद्र पर उपलब्ध सभी दवाओं की एक्सपायरी डेट की नियमित जांच करने और आवश्यकता अनुसार कार्मिकों की नियुक्ति करने को कहा।

उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों से समय पर जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाएं। इस कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बाढ़ प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। बैरवा बस्ती में खारे पानी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रस्तावित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की भूमि एवं नक्शों का अवलोकन कर आवश्यक संशोधन करने और सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।

रायथल सीएचसी का भी किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर ने रायथल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ओपीडी में आए मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को चिकित्सा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने दवा वितरण केंद्र से मरीजों को दवाएं कागज के लिफाफों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्वच्छता में लापरवाही पाए जाने पर संस्थान प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

जिला कलेक्टर ने चिकित्सक कक्ष, प्रसव कक्ष, परामर्श कक्ष और एएनसी पंजीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

रायथल स्थित तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पुरानी फाइलों को व्यवस्थित रखने तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और सटीकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्रुटिरहित जनगणना सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

इस दौरान कार्यवाहक उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी सामर, रायथल तहसीलदार नरोत्तम मीणा, विकास अधिकारी मनोज जैन, ख्यावदा सरपंच महावीर मीणा सहित कई अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #HarphoolSinghYadav #BundiCollector #HealthInspection #RaithalCHC #Khyawda #RajasthanNews #PublicHealth #MedicalFacilities #eNewsBharat

बूंदी में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार निर्देश | eNews Bharat