Categories लोड हो रही हैं...

बूंदी चित्रकला शिविर में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बूंदी में आयोजित चित्रकला शिविर में बच्चों ने पर्यावरण और स्वच्छता विषयों पर चित्र बनाकर प्रतिभा दिखाई, अतिथियों ने प्रेरक संदेश दिए।

रवि गौतम8 June 2026
बूंदी चित्रकला शिविर में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

बूंदी में चित्रकला शिविर आयोजित, बच्चों ने उकेरी रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण की तस्वीर

अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ जिला बूंदी के तत्वावधान में 7 जून 2026 को राज नोबल सेकेंडरी स्कूल में चित्रकला शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बूंदी के निजी सचिव एवं सुदामा सेवा संस्थान के प्रबंधक मनीष गौतम उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों में सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच, जिला कलेक्टर बूंदी के निजी सचिव एवं समाजसेवी पुनीत शर्मा, समाजसेवी अरुणा चतुर्वेदी, समग्र शिक्षा कार्यक्रम प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, प्रेम मोहन शर्मा तथा प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष हरीश तिवारी शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रबोधक संघ के जिला अध्यक्ष नूतन तिवारी एवं धनंजय शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय परिवार एवं संघ पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

मुख्य अतिथि मनीष गौतम ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा और अध्ययन में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चित्रकला बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्म-अभिव्यक्ति और रचनात्मकता को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने प्रसिद्ध कलाकारों और विचारकों के उदाहरण देकर बच्चों को कला एवं शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कहा कि माता-पिता के संस्कार और आपसी प्रेम ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश खोईवाल ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें बचपन से ही अच्छे संस्कार देना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को चित्रकला के क्षेत्र में आगे बढ़कर बूंदी, राजस्थान और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथियों ने भी बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और निष्काम कर्म का महत्व बताते हुए जीवन में सफलता के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान ड्राइंग विशेषज्ञ मदन गोपाल खत्री के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सुंदर चित्र उकेरे। कार्यक्रम की सफलता में प्रधानाध्यापिका जयंती जैन, विद्यालय संचालक सुरेंद्र गोस्वामी, अध्यापिका नीतू गौतम, पायल राठौर, किरण सिंह एवं कुलदीप सिंह सहित विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

इस अवसर पर आघ्या शर्मा, निधि शर्मा, चेष्टा गौतम, मानसी नाहरवाल, नीलम मारवाड़ा सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BundiNews #ChitrakalaShivir #BalPratibha #RajasthanNews #ArtCamp #EducationNews #PrabodhakSangh #EnvironmentAwareness #CreativeKids #eNewsBharat

बूंदी चित्रकला शिविर में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा | eNews Bharat