Categories लोड हो रही हैं...

धुलंडी पर चारभुजा नाथ मंदिर दर्शन समय बदला

बूंदी के चारभुजा नाथ मंदिर में धुलंडी पर चंद्रग्रहण सूतक के चलते सुबह 6:30 बजे पट बंद रहेंगे, शाम 8 बजे दर्शन शुरू होंगे।

रवि गौतम2 March 2026
धुलंडी पर चारभुजा नाथ मंदिर दर्शन समय बदला

तिलक चौक स्थित शहर के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर में फाल्गुनी उत्सव और भक्ति का उल्लास चरम पर है। इसी बीच 3 मार्च को धुलंडी पर्व पर चंद्रग्रहण के सूतक के चलते मंदिर के दर्शन समय में विशेष परिवर्तन किया गया है।

श्री चारभुजा विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग ने बताया कि मंगलवार 3 मार्च को प्रातः 5:30 बजे मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद सूतक लगने के कारण सुबह 6:30 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे, जो दिनभर बंद रहेंगे।

शाम 8 बजे खुलेंगे पट, होगा दिव्य श्रृंगार

समिति के अनुसार शाम 7:00 बजे भगवान का शुद्धिकरण किया जाएगा। ठाकुरजी को पंचामृत स्नान करवाकर नवीन वस्त्र, आभूषण और पुष्पमालाओं से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे पट खोले जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

फाग उत्सव में भक्ति और उल्लास

शनिवार को सुबह 5 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। 6 बजे विशेष पूजा के पश्चात जब पुजारी ने भक्तों पर फूलों और गुलाल की वर्षा की, तो पूरा मंदिर परिसर “जय चारभुजा” के जयकारों से गूंज उठा।

ढोलक और मंजीरों की थाप पर वीरेंद्र कपूर ‘ननि’ सहित अन्य गायकों ने पारंपरिक फाग भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर महिला और पुरुष श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।

छप्पन भोग और प्रसाद वितरण

महोत्सव के दौरान ठाकुरजी को केसर युक्त दूध, पंचमेवा, मेवा-मिष्ठान का विशेष छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा ने श्री चारभुजा नाथ को पान का बीड़ा, माला और प्रसाद अर्पित किया।

धुलंडी तक जारी रहेगा महोत्सव

समिति ने बताया कि यह भव्य होली महोत्सव 3 मार्च धुलंडी तक श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगा। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी विनोद न्याति, राधेश्याम झवर, महेश शर्मा, रवि गुर्जर, नवरत्न बिलिया, नौरतमल अग्रवाल, देवेंद्र सोनी सहित कई श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।
आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।
#BundiNews #CharbhujaNath #Dhulandi #HoliFestival #TempleNews #RajasthanNews #eNewsBharat

धुलंडी पर चारभुजा नाथ मंदिर दर्शन समय बदला | eNews Bharat